फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील, ब्लॉक से लेकर थानों तक का निरीक्षण करें डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मंडलायुक्त सुशील कुमार ने मंडल भर के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह जनोपयोगी सेवाओं को और अधिक प्रभावी व क्रियाशील बनाने के लिए तहसील व ब्लॉक कार्यालयों के साथ ही थानों का भी निरीक्षण करें। कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आवेदन पत्रों, शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त बृहस्पतिवार को कुमाऊं मंडल में राजस्व, चिकित्सा, सुरक्षा और सेवा का अधिकार कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा कर रहे थे। कहा कि सुनिश्चित करें जनता को किसी भी दशा में तहसीलों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में समयबद्धता से तहसील दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तय समय पर समाधान कराने, स्थानांतरित हुए कार्मिकों को रिलीव करने, राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने, 35 दिन में म्यूटेशन की कार्रवाई पूरी करने, विनियमितीकरण के मामलों के निस्तारण में तेजी लाने समेत अन्य निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी एडीएम (वित्त एवं राजस्व) को विभिन्न विभागों के वित्त लक्ष्य एवं प्राप्ति की प्रतिमाह समीक्षा के निर्देश दिए। वीसी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल आदि थे।
बेनाप भूमि चिह्नित कर बनाएं भूमि बैंक
नैनीताल। आयुक्त सुशील कुमार ने सभी जिलों में बेनाप भूमि को चिह्नित कर भूमि बैंक तैयार करने के भी निर्देश दिए। कहा कि उद्यमियों एवं उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक प्रभावी किया जाए। एमएसएमई के अंतर्गत भूमि खरीद अनुमति देने, भूमि का 143 शीघ्रता से करने, कार्मिकों के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई को छह माह में निस्तारित करने, कोराना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें