फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुम्मागांव जामुनी, सिरोओडारी, रौड़ा, पालपला और लालीगड़ा में अतिवृष्टि से भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत जुम्मा के रौड़ा, पालपला और लालीगड़ा में 29 अगस्त की रात आपदा से काफी नुकसान हुआ था। इन तोकों में आपदा से सात पेयजल लाइन, सात पुलिया और तीन घराट क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण गौर सिंह की 12 बकरियां मलबे में दफन हो गईं। नुकसान की सूचना के बाद क्षेत्र प्रमुख और एसडीएम ने हवाई निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य लक्ष्मी धामी ने बताया कि 29 अगस्त को आई आपदा में किसानों की कई नाली कृषि भूमि और फसल नष्ट हो गई। कई जगह पैदल मार्ग ध्वस्त होने से ग्रामीणों का संपर्क देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। जुम्मा के रौड़ा, पालपला और लालिगाड़ सहित लगभग 80 परिवारों को पेयजल और खाद्यान्न की दिक्कत हो रही हैं।
नुकसान की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी, नंदन धामी, हरीश धामी ने हवाई निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने शीघ्र संबधित विभागों को मौके पर भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नंदन धामी ने बताया कि जुम्मा के जामुनी, नागपोली आदि तोकों में सात लोगों की जनहानि और भारी नुकसान के बाद प्रशासन का ध्यान इन्हीं तोकों पर था लिहाजा दूसरे स्थानों में बचाव कार्य भी नहीं हो पाए। उन्हाेंने एसडीएम से अन्य तोकों का नुकसान का निरीक्षण कर मुआवजा देने की मांग की है।
तीन हजार की आबादी का तहसील मुख्यालय से कटा संपर्क
मुनस्यारी। मुनस्यारी के सुरिंगगाड़ से गोरीपार के लिए जाने वाली एकमात्र पुलिया बोल्डर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी वजह से गोरीपार क्षेत्र की करीब तीन हजार की आबादी का मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
गोरीपार जाने के लिए बनाई गई गरारी भी जुलाई में बह गई थी। मदकोट-बसंतकोट सड़क के बंद होने से भी लोग परेशान हैं। लोनिवि के ईई जेसी थपलियाल ने कहा कि शीघ्र सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें