फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने 110 गरीबों को बांटी रजाइयां और राशन

विज्ञापन
हल्द्वानी डीआईजी कैम्प कार्यालय में गर्म कपड़े लेने पहुंचे गरीब बेसहारा लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीआईजी जगतराम जोशी की ओर से रविवार को कैंप कार्यालय में सीनियर सिटीजन डे कार्यक्रम आयोजित कर 110 गरीबों को रजाई और 10 असहाय लोगों को राशन बांटा गया। रजाई लेने वालों में आठ से अधिक दिव्यांग शामिल थे। पिछले महीने डीआईजी की ओर से हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 700 लोगों को रजाई बांटी गई थी।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि नैनीताल जिले में गरीबों की सेवा के लिए यह चौथा कार्यक्रम था। बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी जल्द सहायता शिविर लगेगा। चंपावत और पिथौरागढ़ में शिविर लगाए गए थे। सीनियर सिटीजन डे महीने के अंतिम दिन मनाया जाता है लेकिन साल का अंतिम दिन होने के कारण रेंज पुलिस को दो दिन पहले मनाने के निर्देश दिए गए।
बुजुर्गों को देख डीआईजी की आंखें भर आई
डीआईजी जगतराम जोशी चौफला स्थित वृद्धाश्रम गए। बुजुर्गों का हाल देख डीआईजी की आंखें भर आई। आश्रम के प्रबंधक प्रकाश डिमरी ने बताया कि यहां 14 बुजुर्ग रहते हैं। दो बुजुर्ग दिव्यांग हैं। बुजुर्गों की सेवा के लिए उन्होंने सात सेवादार लगाए हैं। उन्होंने बुजुर्गों को सामान भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने 4050 बुजुर्गों से की मुलाकात
सीनियर सिटीजन डे पर कुमाऊं रेंज पुलिस ने 4035 बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया। ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 1082, अल्मोड़ा पुलिस ने 548, नैनीताल पुलिस ने 471, चंपावत पुलिस ने 295, बागेश्वर पुुलिस ने 760 और पिथौरागढ़ पुलिस ने 729 बुजुर्गों से मुलाकात की।
रजाई लेने के लिए थाने पहुंच गईं महिलाएं
रजाई मिलने की जानकारी मिलने पर गफूरबस्ती की कुछ महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। कोतवाली पुलिस ने उन्हें डीआईजी कार्यालय भेज दिया। डीआईजी कार्यालय से बताया गया कि सिर्फ चिन्हित गरीबों को ही रजाई उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें