फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डेढ़ वर्ष में ही हांफने लगी देवीधूरा कूण पंपिंग योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। देवीधूरा और कूण गांव के लिए बनी एक करोड़ 89 लाख रुपये पेयजल योजना डेढ़ वर्ष में ही हांफने लगी है। देवीधूरा में कई दिनों से लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। तल्ला कूण के लागों को आठ माह से पानी नहीं मिला है। करोड़ों की योजना से घर-घर नल पहुंचने के बाद भी लोग पानी के लिए परेशान हैं।

नैनीताल से मात्र 13 किलोमीटर देवीधूरा गांव में पानी समस्या को देखते हुए 17 सितंबर 2021 को 189.38 लाख की देवीधूरा कूण पेयजल पंपिंग योजना का शिलान्यास किया गया था। मार्च 2024 में क्षेत्र में लाइन बिछाने व टैंक बनाने के बाद घर-घर तक पानी पहुंचा दिया गया। इससे देवीधूरा और कूण में पानी की समस्या दूर हुई थी। कुछ ही समय के बाद योजना का संचालन ठीक से नहीं होने के चलते ग्रामीणों को लगातार पानी मिलने में दिक्कतें होने लगी हैं। देवीधूरा निवासी शांति देवी ने बताया कि उनके घर में तीसरे दिन पानी आ रहा है। कूण निवासी किशन भाकुनी ने बताया कि बीते फरवरी से उनके गांव तल्ला कूण में आठ परिवारों को पानी की एक बूंद नहीं मिली है। इस कारण ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पंप से पानी नहीं मिलने के चलते दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

कूण की पेयजल लाइन जल संस्थान की ओर से संचालित की जा रही है। अन्य पेयजल लाइन का संचालन निगम की ओर से किया जा रहा है। कर्मचारियों से जानकारी जल्द ही समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को रोजाना पानी दिया जाएगा।

अशोक प्रजापति, ईई, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें