फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
हल्द्वानी में प्रेम टॉकीज के पास रोड में पौधे लगाकर विरोध करते कांग्रेसी। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। पॉलीशीट तुलसीनगर क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों से नाराज युवा कांग्रेसियों ने बुधवार को जल निगम कार्यालय परिसर में सीएम का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया ने कहा कि बदहाल सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है। सरकार घोषणाएं करने में व्यस्त है। सड़कें दुरुस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुतला फूंकने वालों में जिला सचिव हेम थापा, धीरज धौनी, हरीश मिश्रा, विनय सागर, विशाल, सुमित दिवाकर, रोहित बिष्ट, सागर दिवाकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बदहाल सड़कों पर जामुन के पौधे लगाकर विरोध
हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों में बने गड्ढों पर जामुन के पौधे लगाकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोई कार्य नहीं कर रही है। कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने बदहाल सड़कों पर जामुन के पौधे लगाए। कहा कि सड़कों पर गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप हैं। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, संदीप भैसोड़ा और दीपा खत्री ने कहा कि सड़कें जल्द दुरुस्त नहीं की गईं तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान पंकज कश्यप, सालिम सिद्दीकी, किरन माहेश्वरी, साहिल राज, अमरजीत सिंह सरना, आरपी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें