फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों की हड़ताल का दिखा असर: 14 बसों में दिल्ली और पहाड़ के यात्रियों को किया रवाना, जानें और क्या हुआ

Wed, 03 Jan 2024 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

डीएम वंदना सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एआरटीओ ने वाहन चालकों की हड़ताल को लेकर रोडवेज प्रशासन के अलावा अन्य यूनियनों से भी पूरे दिन वार्ता की। इस दौरान रोडवेज स्टेशन से यात्रियों को लेकर 14 बसों को रवाना किया गया। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी वंदना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एआरटीओ ने वाहन चालकों की हड़ताल को लेकर रोडवेज प्रशासन के अलावा अन्य यूनियनों से भी पूरे दिन वार्ता की। इस दौरान रोडवेज स्टेशन से यात्रियों को लेकर 14 बसों को रवाना किया गया। जिसमें 600 से अधिक यात्रियों को यहां से भेजा गया है। इसके अलावा ढाई सौ यात्रियों को नैनीताल के लिए जाने की व्यवस्था की गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को वाहन चालकों की देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन जिला अधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने हल्द्वानी रोडवेज प्रशासन व काठगोदाम रोडवेज प्रशासन से वार्ता कर रोडवेज स्टेशन में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए। रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता कर लगभग 600 यात्रियों को दिल्ली की ओर रवाना किया गया जबकि ढाई सौ यात्रियों को नैनीताल के लिए भेजा गया।

इस दौरान अभी तक रोडवेज की 14 बसों को रवाना किया गया, जिसमें दिल्ली और पर्वतीय जिलों के लिए जाने वाले यात्रियों को भेजा गया है और अन्य बसों को भेजे जाने का सिलसिला भी जारी है। इसके अलावा विभिन्न संगठनों द्वारा रुद्रपुर में रोकी गई बसों के लिए रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता की गई। साथ ही टैक्सी यूनियन से अपील की गई की आवश्यक सेवाओं और फंसे हुए यात्रियों को ले जा रहे वाहनों को परेशान ना करें। इसके अलावा मंडी में जाकर ट्रांसपोर्टरों से भी वार्ता की गई की आवश्यक आपूर्ति को सुचारू रखने को कहा गया। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: झाड़ियों के पीछे घात लगाए बैठा था आदमखोर, किसान को आते देख मारा झपटा, आगे जो हुआ देख सभी हैरान
विज्ञापन


उधर जिलाधिकारी के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं के उत्पादों आपूर्तिकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए अति आवश्यक सेवाओं के आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए और कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेटो की भी तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें