फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में भयंकर बारिश: घरों तक पहुंचा पहाड़ी का मलबा, लोगों ने भागकर बचाई जान; विधायक ने किया निरीक्षण

Mon, 01 Jul 2024 02:08 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भीमताल नगर के बाईपास मार्ग में कुआंताल में रविवार की देर रात मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा तीन घरों तक पहुंच गया। मलबा घरों के पास आता देख मकान में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
घरों तक पहुंचा पहाड़ी का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल नगर के बाईपास मार्ग में कुआंताल में रविवार की देर रात मूसलाधार बारिश के चलते पहाड़ी का मलबा तीन घरों तक पहुंच गया। मलबा घरों के पास आता देख मकान में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई। सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा और एसडीएम प्रमोद कुमार ने मौके का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पीड़ित बिशन राम ने बताया कि रविवार की देर रात पहाड़ी का मलबा उनके मकान तक पहुंच गया। उन्होंने परिजनों के साथ भागकर जान बचाई। साथ ही कहा कि उन्हें अपने रिश्तेदारों के वहा रहना पड़ रहा है। पिछले साल भी मलबा आने से बेहद नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ये पढ़ें- हिडन फॉल का राज: युवक की मौत के मामले में दोस्तों पर केस, मृतक के परिजनों को गुमराह करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि एसडीएम को मौके पर बुलाकर क्षेत्र का निरीक्षण किया है। साथ ही एसडीएम से आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। कैड़ा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को कुमाऊं कमिश्नर और जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें