फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: सांड़ से टकराया युवक...सड़क पर गिरा, पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आने से मौत; घर में मचा कोहराम

Mon, 15 Jul 2024 06:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में लावारिस जानवरों के कारण महीने में करीब एक से दो लोगों की जान जा रही है। रविवार रात को सांड से टकराने से एक स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांड़ से टकराया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में लावारिस जानवरों के कारण महीने में करीब एक से दो लोगों की जान जा रही है। रविवार रात को सांड से टकराने से एक स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार रविवार रात नौ बजे शांतिपुरी नंबर दो वीरेंद्र सिंह (33) अपनी बाइक से लालकुआं को आ रहे थे। लालकुआं के पास वह सांड़ से टकरा गए। इसके बाद पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- पत्थरों के बीच फंसा था हिमांशु: सात दिन बाद मिला जवान का शव, SDRF और NDRF ने किया रेस्क्यू; घर में मचा कोहराम
विज्ञापन


खैरना में साड़ को पकड़कर गोशाला भेजा
गरमपानी में खैरना-गरमपानी बाजार में लावारिस जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बीते दिनों सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की जान चली गई थी। एसडीएम वीसी पंत के निर्देश पर सोमवार को राजस्व विभाग, नगर पालिका और पशुपालन की टीम ने सांड़ को पकड़कर बाजपुर स्थित गोशाला भिजवाया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने बाजार क्षेत्र में घूम रहे लावारिस जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग हैं। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी, गोविंद सिंह, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें