फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरों के बीच फंसा था हिमांशु: सात दिन बाद मिला जवान का शव, SDRF और NDRF ने किया रेस्क्यू; घर में मचा कोहराम

Mon, 15 Jul 2024 04:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भीमताल के पदमपुरी मार्ग में बमेटा के पास 9 जुलाई को नहाते समय डूबे सैन्यकर्मी हिमांशु दफौटिया का शव सोमवार को रेस्क्यू के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मिला।
विज्ञापन
सात दिन बाद मिला हिमांशु का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल के पदमपुरी मार्ग में बमेटा के पास 9 जुलाई को नहाते समय डूबे सैन्यकर्मी हिमांशु दफौटिया का शव सोमवार को रेस्क्यू के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को मिला। पानी कम होने पर पत्थरों के बीच फंसे शव को टीम की ओर से निकाला गया।

विज्ञापन


शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की मदद से शव को निकाला गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

एसडीएम ने कहा कि नदी, गधेरों और झीलों में नहाने वालों पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर नहाते समय पकड़े जाने पर छह महीने जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें