फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला नदी में युवक का शव मिला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में उतराया युवक का शव गौलापार स्टेडियम के पास बृहस्पतिवार शाम स्थानीय लोगों को दिखायी दिया। पुलिस ने युवक को शव को निकाला, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि नहाने के दौरान युवक डूब गया होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम गौला नदी के किनारे घूम रहे लोगों ने पानी के किनारे लगे युवक के शव को देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं थे। पानी के बहाव के साथ आए युवक के शरीर पर चोट लगी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद बनभूलपुरा और काठगोदाम थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस ने किसी प्रकार शव को नदी से निकाला। पुलिस करीब एक किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर शव को लादकर गौला पुल पर लेकर पहुंची। घटनास्थल काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। इस कारण काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने शव की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुुलिस ने युवक का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। पुलिस को आशंका है कि युवक स्नान करते समय डूूबा है। इसी वजह से उसके शरीर पर कपड़े मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें