फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
अजीम (फाइल फोटो।) - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर छोई के पास बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

उत्तरी खताड़ी निवासी 22 वर्षीय अजीम पुत्र मो. हमीद, खताड़ी निवासी जहीर पुत्र जाहिद और शक्तिनगर निवासी जावेद पुत्र जुल्फिकार छोई हनुमान धाम के आगे एक निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे। देर शाम सात बजे काम से लौटते समय छोई के समीप एक रिजॉर्ट के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क किनारे गिर गए। पीछे से आ रहे उनके साथी बाइक से तीनों को रामनगर सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अजीम की मौत हो गई। जहीर को हल्द्वानी रेफर कर दिया, जबकि जावेद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अविवाहित था और घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दो घायल है। टक्कर मारने वाले की तलाश की जा रही है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें