फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी के धापला में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने के बाद युवकी की शिनाख्त स्थानीय युवक के तौर पर हुई। परिजनों में घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कालाढूंगी रेंज के निहाल तराई भावर बीट संख्या दो बी में वनकर्मी गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान वन बीट अधिकारी नवीन भट्ट एवं बीट वॉचर नंदन सिंह ने एक पेड़ पर शव लटके देखा। वनकर्मियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। युवक की पहचान कालाढूंगी के वार्ड 4 निवासी चंदन सिंह राणा (35) उर्फ गुड्डू पुत्र गंगा सिंह राणा के रूप में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस भाकुनी ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि चंदन शनिवार शाम से घर नहीं आया था। एसआई रमेश पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें