फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Fraud Case: नैनीताल में दो युवकों से 36 हजार रुपये की साइबर ठगी, पुलिस ने साइबर सेल को भेजी रिपोर्ट

Mon, 27 Nov 2023 09:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो युवकों के खातों से 36,000 की रकम उड़ा ली। युवकों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस ने दोनों मामले साइबर सेल भेज दिए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में साइबर ठगों ने दो युवकों के खातों से 36,000 की रकम उड़ा ली। युवकों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मल्लीताल निवासी मनोहर ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कहा कि बीते रोज अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर उनसे क्रेडिट कार्ड की लिमिट खत्म होने की बात की। इसके बाद अन्य जानकारी मांगी जिसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 33,000 और 1600 रुपये की आनलाइन खरीदारी कर ली गई। 

मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। मल्लीताल निवासी दीपांशु ने भी शिकायती पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति पर 2000 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामले साइबर सेल भेज दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें