पुलिस प्रशासन ने दो आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। नई बस्ती गूलरघट्टी निवासी राजीव शर्मा पर आरोप है कि उसने पिछले वर्ष फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने लगा था। इसके लिए पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।
इसके तहत डीएम से आरोपी को जिला बदर करने की अनुमति मांगी गई। डीएम ने 11 दिसंबर से राजीव को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। वहीं डीएम की ओर से गैस गोदाम रोड ऊंटपड़ाव निवासी गौकशी के आरोपी फरीद को भी छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।