फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और ‘लाड़ली’ से दुराचार का प्रयास

Sun, 10 May 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर 2014 में उत्तराखंड को दहलाने वाले लाड़ली हत्याकांड को अभी लोग भूले भी नहीं कि एक बार फिर ऐसे ही कांड को दोहराने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि मासूम के रोने-चिल्लाने से लोग अलर्ट हो गए और मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार रात परिवार के साथ मोहल्ले में ही आयोजित विवाह समारोह में गया हुआ था। विवाह लड़के का था। रात करीब नौ बजे बारात दुल्हन के घर की ओर रवाना हुई। बारात में वह व्यक्ति भी मोहल्ले के लोगों के साथ चला गया, जबकि उसका परिवार दूल्हे के घर में ही कुछ नाते रिश्तेदार और आसपास की महिलाओं के साथ रुक गए। बताया जा रहा है कि बारात के जाने के बाद बच्चे घर पर ही खेल रहे थे। इसी बीच बुलेट सवार दो युवक वहां पहुंचे और उनमें से एक युवक दूल्हे के घर के अंदर गया। इस दौरान वह बच्चों के साथ खेल रही व्यक्ति की चार वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

आरोप है कि वह मासूम को एकांत में ले गया और दुराचार का प्रयास किया, लेकिन मासूम के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इधर, शनिवार को मासूम के पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। एएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें