फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के बवाल में निर्दोष की जान गई

Sun, 10 May 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित एक कॉलेज के नर्सिंग और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लगाए जाम में फंसकर एक घायल ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों की तमाम गुजारिश और गिड़गिड़ाने के बाद भी छात्र-छात्राओं ने घायल को ले जा रहे टेंपो को आगे नहीं जाने दिया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये छात्र-छात्राएं आरोपियों की बजाय रैगिंग पीड़ित नर्सिंग छात्रों पर ही कार्रवाई होने से नाराज थे। छात्र-छात्राओं ने पहले कालेज परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की। फिर कालेज केसामने जीटी रोड पर जाम लगाकर कालेज प्रबंधन और प्रिंसिपल केखिलाफ नारेबाजी की। आसपास रखी बेंच और कुर्सी तोड़ डालीं।

छात्रा-छात्राएं प्रिंसिपल और रैकिंग के आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।  एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। इधर, बिठूर एसओ की तरफ से थाने में हंगामा करने वाले छात्र-छात्राओं, प्रबंधन और टीचरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


सेवन सीएलए भी लगा है। जीटी रोड स्थित एक कालेज के नर्सिंग और एमबीबीएस छात्र-छात्राएं 6 मई को बिल्हौर की उत्तरीपुरा सीएचसी ट्रेनिंग के लिए गए थे। लौटते वक्त बस में एमबीबीएस और नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने विवाद हो गया। नर्सिंग छात्र-छात्राओं का आरोप है कि एबीबीएस स्टूडेंट्स उनकी रैगिंग ले रहे थे।

नर्सिंग छात्र अर्पित और हिमांशु के रैगिंग का विरोध कर करने पर एमबीबीएस छात्र अंशू, हनी सिंह, अभिषेक यादव और बोस ने रास्ते में इन्हें जमकर पीटा। कालेज लौटने पर दोनों नर्सिंग छात्रों को अस्पताल में इलाज हुआ। नर्सिंग छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उन्होंने कालेज की प्रिंसिपल को पूरा वाकया बताया।

प्रिंसिपल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनका पक्ष लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने अर्पित और हिमांशु के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी। दोनों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां जमानत पर दोनों को छोड़ा गया।

इससे नाराज नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सुबह हंगामा शुरूकर दिया और जाम लगा दिया। जाम में एक हादसे में घायल राजकुमार (40) का टेंपो फंस गया। परिवार वालों की तमाम गुजारिश और गिड़गिड़ाने के बाद भी छात्र-छात्राओं ने टेंपों को अस्पताल की तरफ नहीं जाने दिया।

आखिर में करीब आधा घंटे बाद राजकुमार की इलाज के अभाव में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजकुमार शुक्रवार को अंबेडकपुरम कल्याणपुर में एक निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त गिर गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें