फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीनगर से ट्रक चोरी, सिड्कुल में पकड़ा गया

Sat, 16 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 टीपीनगर से शनिवार की रात चोरों ने ट्रक चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने ट्रक को सिड्कुल में बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चुराने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बागेश्वर जिले के स्याकोट निवासी पूरन राम ने शनिवार की रात आठ बजे टीपीनगर पुलिस चौकी में सूचना दी कि वह अपनी गाड़ी खड़ी कर खाना खाने गया था।
इसी समय चोरों ने ट्रक को चुरा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने वायरलेस सेट से नैनीताल के अलावा उधमसिंहनगर पुलिस  को सूचना प्रसारित कर दी। सूचना के आधार पर  सिड्कुल पुलिस ने ट्रक को चौराहे पर रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी मिलने के बाद कोतवाली के एसएसआई इंदर सिंह राणा, चौकी प्रभारी विनोद जोशी और देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सिड्कुल पहुंचकर  ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चालक होशियार सिंह रावत पिथौरागढ़ का रहने वाला है। पूछताछ से पता चला कि बरामद ट्रक उत्तम सिंह राठौर का है।
विज्ञापन

एक साल पहले इस ट्रक को होशियार सिंह चलाता था। चालक का कहना है कि मालिक ने 15 हजार रुपये हड़प लिया था। इसी कारण उसने ट्रक को चुराया है। पुलिस टीम गिरफ्तार चालक से अन्य घटनाओं के बाबत पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें