फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी की दो दुकानों में चोरों का धावा

Wed, 18 Feb 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरारीनगर निवासी जगदीश बिनवाल की मंडी के दुकान संख्या बी-33 स्थित सब्जी आढ़ती कार्यालय का सोमवार रात ताला तोड़कर चोरों ने एलसीडी, लैपटॉप और 35 हजार रुपए नगदी चोरी कर ली, लेकिन कार्यालय के नीचे सो रहे नौकर और ठेला चालक को पता भी नहीं चला।
विज्ञापन


सुबह नींद टूटने पर नौकर ने घटना से अपने मालिक को अवगत कराया। कौशांबी (यूपी) निवासी आढ़ती के नौकर तीरथलाल को मौके से चोरों का एक चाकू मिला है। आढ़ती का कहना था कि चोरों ने तिवाड़ी फ्रूट एजेंसी का ताला तोड़कर बर्तन चुराने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां सो रहे मजदूरों की नींद टूट गई, इस पर चोर मजदूरों को धमकी देते हुए भाग निकले।

दूध चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने छोड़ा
चौकी से कुछ दूरी पर मजदूरों ने मंगलवार सुबह दूध चुरा रहे दो चोरों को पकड़कर पीटा और घायल होने पर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। व्यवसायी और मजदूरों का कहना था कि दोनों ने ही रात में आढ़त में घुसकर चोरी की है। पुलिस का कहना था कि वह घायलों को चौकी में नहीं रख सकते हैं। चौकी प्रभारी संजय पाठक का कहना है कि छानबीन से पता चला है कि रात में चोरी करने वाले चोर सुबह मंडी में टहलने की हिम्मत नहीं करेंगे, लिहाजा उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें