फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की सीट से बच्ची को धकेलने पर धुनाई

Wed, 18 Feb 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की सीट से आठ साल की बच्ची को धकेलने पर यात्रियों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। बच्ची की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला दिल्ली चली गई।
विज्ञापन


दिल्ली के मोतीबाग नानक नगर निवासी गीता पत्नी गोविंद अपनी आठ साल की बेटी के साथ अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी। वह बेटी के साथ गरमपानी में रोडवेज बस में बैठी। इस बीच एक अन्य यात्री बसंत बिहार मुखानी निवासी जोगीराज ने सीट पर अपना सामान रख दिया था। आरोप है कि बच्ची के बैठने पर उसने बच्ची को धक्का दे दिया। बच्ची के रोने पर मां ने शोर मचाया तो बस के अन्य यात्रियों ने जोगीराज की धुनाई कर दी।

महिला ने सीओ राजेंद्र स्ह़ि ह्यांकी और कोतवाल आरएस मेहता से लिखित शिकायत की। पुलिस ने जोगीराज का बेस अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल पहुंचने पर जोगीराज मुंह छिपा रहा था। उसका कहना था कि वह शिवरात्रि के एक कार्यक्रम से लौट कर आ रहा था। महिला के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें