फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ही निकला दरिंदा

Mon, 16 Feb 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म का आरोपी बाप ने निकाला। बनभूलपुरा पुलिस ने पूछताछ में बाप से सचाई उगलवा ली। बाप ने बताया कि दारू के नशे में बच्ची के साथ दरिंदगी की थी और आरोप दोस्त पर लगा दिया था। पुलिस ने बाप के साथ उसके दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है। घटना के खुलासे के बाद पत्नी ने आरोपी पति से नाता तोड़ दिया।

बरेली रोड पर स्थित घर में शनिवार रात दो साल की मासूम से दुष्कर्म हुआ था। घटना के बाद मासूम का बाप घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने देर रात छापा मारकर बाप और उसके दोस्त को पकड़ लिया। पूछताछ में बाप ने बताया कि रात में उसने दोस्त डंपर चालक बैलपड़ाव निवासी रवि के साथ शराब पी। नशे में बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बताया कि शाम को पत्नी से विवाद हुआ तो वह मायके चली गई। आरोपी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला है। सात सालों से हल्द्वानी में रहकर डंपर चलाता है। उसके दो बेटों के बाद एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का साथी रवि का कहना था कि शराब पीने के बाद वह घर चला गया था। दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म नहीं किया। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी के मुताबिक मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाप के खिलाफ धारा 376(2), च, झ 5 एम/6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजकीय महिला अस्पताल से भी मासूम की रिपोर्ट मांगी है।

छह माह पहले हुई थी दोस्ती
रवि का कहना था कि उसकी दोस्ती छह माह पहले हुई थी। रवि को शनिवार को डंपर मालिक ने पैसा दिया था। रवि के मुताबिक उन्होंने घर में शराब पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें