फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक को बेरहमों ने पीटा, हाथ तोड़ा

Sat, 25 Apr 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरहमों ने महिला डिग्री कालेज के सामने शुक्रवार दोपहर एक वृद्ध रिक्शा चालक को पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया। राड के हमले से उसके पैर भी लहूलुहान हो गए। उसने घटना की जानकारी भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को देने के साथ ही बेस अस्पताल में इलाज कराया। बेस अस्पताल के कर्मचारियों ने भी उसका हाथ कागज लगाकर जोड़ दिया। दवा मांगने पर कर्मचारियों ने उसे अस्पताल से चलता कर दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से भोजीपुरा निवासी रिक्शा चालक नंदलाल सक्सेना (65) दिनभर हाड़तोड़ मेहनत करने के बाद फुटपाथ पर सो जाता है। शुक्रवार को महिला डिग्री कालेज के पास बेरहमों ने उससे कुछ सामान लेकर जाने कहा, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बहस होने पर तीन लोगों ने उस पर राड और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। घुटने से खून बहने लगा।

लहूलुहान रिक्शा चालक ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसे बेस अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। रिक्शा चालक के हाथ में प्लास्टर करने की जगह अस्पताल के कर्मचारियों ने कागज पर रखकर उसका हाथ जोड़ दिया। मरहम लगाने की जगह पैरों में पट्टी लपेटकर छोड़ दिया। पुलिस चौकी में रिक्शा चालक ने न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें