फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल के करीबियों से घंटों हुई पूछताछ

Sat, 25 Feb 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रिटायर्ड कर्नल की पत्नी और मां की हत्या के मामले में पुलिस अधिकारियों ने उनके करीबियों से टीपीनगर पुलिस चौकी में घंटों पूछताछ की। उसके बाद एक करीबी को पुलिस किसी गोपनीय स्थान पर ले गई। इसके अलावा कॉलोनी में काम कर रहे ठेकेदार और मजदूरों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन


इधर, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। डहरिया स्थित सत्यलोक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड कर्नल डीके शाह की पत्नी प्रेरणा उर्फ फूल शाह और मां शांति शाह की बदमाशों ने 21 फरवरी की रात हत्या कर घर में लूटपाट की थी।

घटना के तीन दिन बीतने के बावजूद पुलिस को कातिलों का सुराग नहीं मिल सका है। शुक्रवार को पुलिस ने कर्नल के करीबियों को बुलाकर घंटों पूछताछ की। परिजनों को भी शक है कि घटना के पीछे किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस एक करीबी के बदलते बयानों को लेकर उलझ गई है। बाद में इस करीबी को पुलिस किसी गोपनीय स्थान पर ले गई।
विज्ञापन


इसके अलावा कर्नल की कॉलोनी में काम करने वाले ठेकेदार और मजदूरों से भी पुलिस ने पूछताछ की, कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। इधर, बरेली और मुरादाबाद भेजी गई पुलिस टीमें भी लौट आई हैं। पुलिस घुमंतू गिरोह पर भी नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें