कैराना। एक दूसरे के क्षेत्र में बधाई लेने के विवाद में किन्नरों के बीच लाठी डंडे चल गए। जिसमें दो किन्नर घायल हो गए। बाद में घायल किन्नरों ने कोतवाली में दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी किन्नर बबली ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे वह अपनी साथी के साथ घर पर थी। इसी दौरान आधा दर्जन किन्नर कार से आए और लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए हमलावरों ने उसके तथा उसकी साथी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
शोर मचाने पर लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि घायल किन्नरों का मेडिकल कराने के साथ ही किन्नर बबली की तहरीर पर इकराम उर्फ नागिन निवासी झिंझाना, इंतजार उर्फ रूबी व सरफराज उर्फ बोबी निवासीगण मोहल्ला छड़ियान, राहत, फिरासत उर्फ रेशमा निवासी टपराना व बुद्धू निवासी दिल्ली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसडीएम ने गन्नों से लदा ट्रक पकड़ा ः मोरना। अवैध रूप से गन्ना ले जा रहे ट्रक को एसडीएम ने गांव बेहड़ा में पकड़ करके ककरौली पुलिस को सौंप दिया।मोरना क्षेत्र में चल रहे दर्जनों अवैध गन्ना केन्द्रों द्वारा बड़ी मात्रा में गन्ना खरीद कर दूसरे मिलों को भेजा जा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम उमेशचंद मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गन्ना भरकर ले जा रहे ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने चालक मेंहदी हसन पुत्र छोटे हुसैन व साथी बिलाल पुत्र अबरार तथा नसीम पुत्र शमीम निवासीगण मुरादाबाद और अब्दुल वहाब पुत्र मेहरबान निवासी गांव चौरावाला को भी ट्रक के साथ हिरासत में ले लिया।