फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक डकैत ने किशोरियों से की दरिंदगी

Wed, 27 Jul 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मालधनचौड़ डकैतीकांड में किशोरियों से सिर्फ एक डकैत ने ही दरिंदगी की थी। घटना के समय अन्य डकैतों ने विरोध किया था। फिर भी एक डकैत अपनी दरिंदगी से बाज नहीं आया। पुलिस अधिकारियों की पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि वह कार्रवाई की प्रगति के बारे में पल-पल की जानकारी ले रही हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि सोमवार रात में पूछताछ में दोनों पीड़ित बहनों ने बताया कि डकैतों में सिर्फ एक ही दरिंदा था, जिसने उन दोनों के साथ दरिंदगी की। इस बीच अन्य डकैतों ने कहा कि उजाला होने वाला है, जल्दी निकलो। फिर भी दरिंदा मानने के लिए तैयार नहीं था। घटना के चलते लड़कियां काफी सहमी हुई हैं। किसी प्रकार पुलिस ने उनको मेडिकल मुआयना के लिए तैयार किया है।

डकैतों की उम्र 25 से लेकर 35 के बीच बताई जा रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि रेप हुआ है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट अभी आई नहीं है। एसएसपी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट बुधवार को आने की संभावना है। 
विज्ञापन


पुलिस की पांच टीमें सक्रिय

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि डकैतीकांड में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटना से संबंधित हर बिंदु पर काम कर रही है। एक टीम को मैंथा के बिंदु पर काम कर रही है। दूसरी टीम तकनीकी जांच में लगी है। तीसरी टीम लोकल प्रभाव के बारे मेें जानकारी इकट्ठा कर रही है। दो अन्य टीमें संदिग्धों के घर छापा मारने के लिए लगाई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें