फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित बहनों का दोबारा हुआ मेडिकल परीक्षण

Wed, 27 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर
विज्ञापन
डाक्टरों से मेडिकल के बारे में पूछताछ करती राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मालधनचौड़ में होमगार्ड के घर हुई डकैती और दो नाबालिग बेटियां से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह पीड़ित बहनों का संयुक्त चिकित्सालय में दोबारा मेडिकल कराया गया। वहीं, आरोपियों के मुंह पर बांधा गया कपड़ा डैम के पास बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि रविवार को हुए मेडिकल में दोनों बहनों की शून्य रिपोर्ट आई थी। इसके बाद मंगलवार को दोबारा संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल करवाया गया। उन्होंने बताया कि जब तक मामले का पटाक्षेप नहीं हो जाता, एसपी सीटी यशवंत चौहान क्षेत्र में ही कैंप करेंगे। वहीं, गांव में दहशत का माहौल बरकरार है। ग्राम प्रधान जितेश टम्टा के मुताबिक आरोपी गांव के रास्ते नहीं आए थे।

डैम के रास्ते डकैत गांव में घुसे थे। डैम के पास डकैतों के मुंह पर बांधा गया कपड़ा मिला है, जबकि एक डकैत अपनी चप्पल ही होमगार्ड के घर छोड़ गया है। दोनों ही चीजें पुलिस के कब्जे में हैं। ग्राम प्रधान ने पुलिस से रात्रि गश्त करने, गांव में बिक रही कच्ची शराब की ब्रिकी पर रोक लगाने, रात में गांव के रास्ते पर अज्ञात वाहनों की आवाजाही बंद कराने की मांग की है। 
विज्ञापन

इधर, घटना से एक बात तो साफ है कि डकैत रात को ही डैम के पास गाड़ी खड़ी कर उसी में कपड़े बदलने के बाद होमगार्ड के घर पहुंचे होंगे।

वहीं, कोतवाल बीएस भाकुनी ने बताया कि मामले में कई पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की कई टीमें गठित की है, जिसमें कुुछ प्रदेश से बाहर भी रवाना की गई हैं। फिलहाल इस घटना के कोई भी सबूत हाथ नहीं लगे हैं। इधर, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने भी पीड़ित परिवार से मिलने गईं। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बाद में वह संयुक्त चिकित्सालय पहुंचीं, जहां पीड़ितों के बयान दर्ज किए। 

ब्लॉक प्रमुख ने घेरी कोतवाली, बसपा ने सौंपा ज्ञापन 

मालधनचौड़ में हुई घटना के बाद राजनैतिक दलों ने भी मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह ब्लॉक प्रमुख ने जहां कोतवाली का घेराव किया। वहीं, बसपा ने कोतवाल बीएस भाकुनी को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि बीते शनिवार रात इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने इस जघन्य अपराध का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नीमा बेलवाल, ग्राम प्रधान शेखर चंद्र, मंजू चौहान, राहुल डंगवाल, दीवान कटारिया, देवेंद्र चंदोला, नरेश आर्या, ख्यालीराम, मीना राव, किशोर चंद्र, कपिल रावत, धीरज उपाध्याय, हर्षवर्धन सुंदरियाल, तसलीम खान आदि लोग थे। इधर, बसपा कार्यकर्ताओं ने भी ज्ञापन सौंपा। इसमें विनोद अंजान, प्रकाश चंद्र शिल्पी, कैलाश आर्यवाल, मुन्नी देवी, घनश्याम गोला, राजाराम विद्यार्थी, मनमोहन, लक्ष्मी देवी, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें