फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश

Thu, 10 Nov 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लालकुआं (नैनीताल)।
विज्ञापन
bikes - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पांच बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन


कोतवाल उमेद सिंह दानू के नेतृत्व में पुलिस ने बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में ग्राम बरौर निवासी सलमान के  घर से पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से सलमान और उसके साथी भीमसेन को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का तीसरा सदस्य भनक लगने पर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि फरार करन पुत्र तुलाराम गैंग कर सरगना है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भीमसेन हल्दूचौड़ में चाइनीज फूूड का ठेला लगाता है।

पुलिस के मुताबिक बरामद बाइकों में से तीन बाइकें कोतवाली क्षेत्र की हैं, अन्य दो बाइकों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी अंतरराज्यीय ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य हैं। इधर सीओ लोकजीत सिंह ने कहा कि गैंग का सरगना भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि चुराई गई बाइकों को गिरोह के सदस्य यूपी और नेपाल में बेचते थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, सुखपाल सिंह सुख्खा, देवनाथ गोस्वामी, चंद्रशेखर जोशी, तालिब हुसैन, मलखान सिंह, दीपक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें