फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक को गोली मारे जाने की आशंका

Mon, 07 Dec 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, हल्द्वानी (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंबलपुर पर घायल मिले युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। परिजनों को आशंका है कि युवक को गोली मारकर फेंका गया था। इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने कोतवाल को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

 
बिठौरिया नंबर एक बिष्ट धड़ा निवासी दीपक रावत (26) दो दिसंबर को चंबलपुल पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। राह चलते लोगों ने घायल युवक को 108 नंबर की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने उसके शरीर से छर्रे निकाले थे। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात युवक की मौत हो गई।

युवक के बारे में जानकारी मिलने पर उसका चचेरा भाई गजेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचा। वह किस कारण घायल हुआ था, इस बारे में उसको पता नहीं था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि युवक के शरीर में पुराने छर्रे भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


 इस कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वह खुद इस मामले की तहकीकात करेंगे। युवक के बारे में पूछने पर पता चला कि वह कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें