फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की ट्रेन से कटकर मौत, बहन ट्रेन से कूदी

Sat, 14 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर-मुरादाबाद ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। भाई को ट्रेन से नीचे गिरता देख बहन ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिस उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को जीआरपी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर 2 बजे पम्मी मशी (45) पुत्र हरनाम निवासी वासनगर स्वार रामपुर यूपी हाल निवास भवानीगंज गिहार बस्ती अपनी बड़ी बहन मरीहम निवासी मुरादाबाद को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया। पम्मी ने बहन को प्लेटफार्म नंबर एक पर रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन (55310) के अंदर बैठाया था कि अचानक ट्रेन चलने लगी। उतरते समय पम्मी अनियंत्रित होकर ट्रेन की चपेट में आ गया। भाई को नीचे गिरता देख बहन मरीहम ने भी चलती ट्रेन से कूद मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे राहुल (20), रोहित (17) और बेटी सपना (15) है। वह हलवाई की दुकान में काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें