फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान हुई थी पुलिस से मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रुड़की उप कारागार के जेलर नरेंद्र सिंह खंपा की हत्या करने के लिए सुनील राठी ने शूटरों से दस लाख रुपये का सौदा किया था लेकिन छह साल बाद भी शूटरों को रकम नहीं मिल पाई है। इसका खुलासा राठी गैंग के शूटर सहदेव ठाकुर ने मंगलवार को किया। सहदेव ठाकुर अपने दो साथियों के साथ सोमवार रात रोडवेज के सामने फायरिंग मामले में पकड़ा गया है। तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीओ दिनेश चंद्र ढौंडियाल ने गिरफ्तार शूटर सहदेव ठाकुर से पूछताछ की तो कई खुलासे हुए। सहदेव ने बताया कि जेलर नरेंद्र की हत्या के लिए गैंग के सरगना सुनील ने उसे दस लाख रुपये देने का वादा किया था। सितंबर 2011 में जेलर की हत्या की गई। जेल से छूटने के बाद जब वह रकम मांगने सुनील के पास गया तो उसे व्यवस्था हो जाने के बाद खुद बुलाने की बात कही थी। इसके बाद वह कई बार गया मगर सुनील टालता रहा। सहदेव ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सुनील ने मामूली कहासुनी में ही जेलर को मारने की योजना बनाई थी। दोनों में कहासुनी होने के बाद जेलर ने सुनील पर सख्ती करना शुरू कर दिया था। यह उसे नागवार गुजरा। एसपी सिटी के अनुसार सहदेव की गिरफ्तारी की जानकारी जिला पुलिस ने डीजीपी को भेज दी है। शूटर का आपराधिक इतिहास मंगाने के लिए रुड़की और मेरठ पुलिस को पत्र भेजे गए हैं।

एक कैदी की दीवानी है लड़की
हल्द्वानी। सहदेव ने यह भी खुलासा किया कि एक चर्चित मामले में नैनीताल जेल में बंद कैदी से मिलने रुद्रपुर की लड़की अक्सर जाती है। वह कई बार जेल में उससे मिल चुकी है। पुलिस अधिकारी मुलाकात के कारणों की छानबीन कर रहे हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ हुई थी
हल्द्वानी। पान विक्रेता मेहताब पर फायरिंग के बाद राठी गैंग का शूटर आसानी से नहीं पकड़ा गया। गिरफ्तारी से पहले उससे फायर स्टेशन के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने के बाद हमलावर कार से भागने लगे। वायरलेस से सूचना प्रसारित होने के बाद कोतवाल केआर पांडे, एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी, नंदन सिंह रावत, देवेंद्र बिष्ट, दिनेश नाथ महंत, दिनेश चंद जोशी की टीम ने पीछा किया। मंडी बाइपास फायर स्टेशन के पास राठी गैंग का शूटर फायरिंग करने लगा। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से नाइन एम एम पिस्टल बरामद किया। संजय सोनकर, चालक कुणाल बिष्ट के कब्जे से .22 बोर के साथ 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने मुठभेड़ कांड की जांच मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता को सौंपी है। दुकानदार पर गोली चलाने, पेट्रोल पंप के सामने हवाई फायर करने की विवेचना उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी कर रहे हैं।

देर रात तक होती रही पूछताछ
काठगोदाम थाने में तीनों आरोपियों से से पुलिस की टीमें और एसटीएफ देर रात तक पूछताछ करती रही। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पुलिस का कहना है कि सहदेव ठाकुर पांच साल जेल में रहा है, इसी कारण उसकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें