नैनीताल। नगर स्थित पापुलर कंपाउंड निवासी नाव चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, परिजन उसे बीडी पांडे अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फांसी लगाने का कारण पारिवारिक कलह मान रही है।
नदीम अली 27 पुत्र रहमत अली पापुलर कंपाउंड में पत्नी, तीन बच्चों के साथ रहता था और नाव चलाकर परिवार का गुजर बसर करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नदीम सोमवार रात शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे उसने रस्सी से खुद को फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फांसी पर झूला नाव चालक
पुलिस मान रही पारिवारिक कलह को फांसी लगाने की वजह