फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर एक लाख उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग के कर्मचारी का एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति ने खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। कर्मचारी ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

केनाल कॉलोनी निवासी गोविंद बल्लभ जोशी पुत्र ईश्वरी दत्त जोशी सिंचाई विभाग में कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में उनका खाता है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे वह कालाढूंगी रोड स्थित एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने गए। इस दौरान उन्होंने एटीएम से 20 हजार रुपये की नकदी निकाली। इसी बीच एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। शुक्रवार सुबह एटीएम कार्ड से उसने पहले 20 हजार रुपये की नकदी निकाली। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी ने दो बार में 80 हजार रुपये की नकदी खाते से साफ कर दी। कहा है कि जब मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें