फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में ठहरे युवक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामलीला मैदान के पास एक होटल में ठहरे युवक ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया। जहर का प्रभाव बढ़ने पर उसने कमरा खोलकर शोर मचाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। युवक के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के खेतलसंडा खटीमा मनोज सिंह दिगारी (22) पुत्र दान सिंह दिगारी सात दिन पहले रामलीला मैदान के पास एक होटल में ठहर गया। वह होटल के कमरा नंबर 102 का किराया प्रतिदिन होटल प्रबंधक को भुगतान करता था। बृहस्पतिवार की सुबह से ही उसका कमरा बंद था। शाम को कमरा खुला तो वह चिल्लाने लगा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। होटल प्रबंधक की सूचना पर मंगलपड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को तत्काल एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन जहर का प्रभाव बढ़ने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के कागजातों की जांच करने के बाद फोन कर उसके भाई रवि को बुलाया। भाई का कहना था कि मनोज हरिद्वार स्थित एक होटल में काम करता था। दो दिन पहले उससे बात हुई थी लेकिन उसने क्यों जहर खाया। इस बारे में उसे जानकारी नहीं है। पता चला है कि उसने दो माह से काम छोड़ दिया था। रवि ट्रांसपोर्ट में गाड़ी चलाता है। भाई की मौत से रवि काफी सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें