फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिकाला जोन में भिड़े जिप्सी चालक व पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में घूमने आए पर्यटक और जिप्सी चालक आपस में भिड़ गए। पर्यटकों के दूसरे की जिप्सी में चढ़ने को लेकर विवाद हुआ था। पर्यटकों ने इस प्रकरण को लेकर कॉबेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के निदेशक राहुल को लिखित शिकायत की है, जिस पर निदेशक ने दो आरोपियों की नो एंट्री लागू कर एसडीओ कालागढ़ आरके तिवारी से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

चार पर्यटक 26 दिसंबर को दिल्ली से कॉर्बेट घूमने आए ढिकाला जोन में सफारी कर रहे थे। वे ढिकाला जोन में सड़क के दोनों ओर जिप्सियां खड़ी कर बाघ देखने लगे। दिल्ली के पर्यटक बाघ को देखने के लिए दूसरी जिप्सी में चढ़ गए। इसको लेकर जिप्सी चालकों ने उन्हें अपनी जिप्सी में जाने के लिए कहा। इसको लेकर विवाद हो गया। पार्क नियम के मुताबिक जिप्सी से उतरना भी वर्जित है। विवाद बढ़ने पर पर्यटकों ने अपने साथ हुई अभद्रता का वीडियो सीटीआर निदेशक कार्यालय में दिया। सीटीआर के निदेशक राहुल ने बताया कि पर्यटकों की शिकायत पर एसडीओ कालागढ़ को जांच सौंपी है। एसडीओ कालागढ़ पूरे प्रकरण की जांच में जुटे हैं। फिलहाल दो आरोपियों की सीटीआर के सभी जोनों में नो एंट्री है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



नियम तोड़ने पर दो आरोपियों की नो एंट्री
ढिकाला जोन में भिड़े थे जिप्सी चालक और पर्यटक
पर्यटकों के दूसरी जिप्सी में चढ़ने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें