फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्टी फर्स्ट पर छात्र नेताओं के गुट आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट का जश्न मना रहे छात्र नेताओं के दो गुट सोमवार रात बोट हाउस क्लब के बाहर भिड़ गए। झगड़े की सूचना पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्ष मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोबारा बीच बचाव किया।
विज्ञापन

सोमवार रात मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि छात्र नेताओं के दो गुटों में बोट हाउस क्लब के बाहर झगड़ा हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों गुटों में गालीगलौज और मारपीट हो रही थी। दोनों पक्ष शराब के नशे में थे। पुलिस ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर मल्लीताल विपिन चंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने फ्लैट्स मैदान व नगर के अन्य स्थानों पर देर रात तक हंगामा कर रहे कुछ अन्य गुटों को भी खदेड़ा।
विज्ञापन


थर्टी फर्स्ट पर छात्र नेताओं के गुट भिड़े
शराब के नशे में बोट हाउस क्लब के बाहर हुई मारपीट, गाली गलौज
सूचना पर पहुंची मल्लीताल पुलिस ने दोनों गुटों को खदेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें