फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। स्टोन क्रशर पर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी लेने गए एक 16 वर्षीय किशोर की ट्राली के पहिए की चपेट में आकर मौत हो गई। खबर मिलते परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


रानीनागल गांव निवासी अभिषेक (16) पुत्र धर्मपाल ट्राली शनिवार शाम गांव के ही एक युवक के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी लेने छोई मार्ग स्थित स्टोन क्रशर पर गया था। मिट्टी भरते समय पैर फिसलने से उसका पैर फिसल गया और वह ट्राली के पहिए की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल लाया गया।

यहां से रेफर होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार अभिषेक गांव गजरौला स्थित जीआईसी में 10वीं का छात्र था। उसका एक भाई और एक बहन है। सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद फर्त्याल ने बताया कि परिवार की ओर कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें