फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में धान की बोरी लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटे, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की दबकर मौत

दातागंज (बदायूं)। दातागंज-देवचरा मार्ग पर बल्लिया गांव के पास धान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कोहरे में अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर दो लोगोें की मौत हो गई जबकि धान से भरी बोरियों के नीचे दबे चार लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर सवार शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर क्षेत्र से धान बेचने देवचरा बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े तीन बजे हुआ। शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंडिया कला निवासी कुछ किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान भरकर बरेली के देवचरा बाजार ले जा रहे थे। ट्रैक्टर बंडिया निवासी झनकार चला रहा था। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रॉलियां लगी थीं और दोनों में धान भरा था, जिन पर किसान अपने रजाई कंबल ओढ़कर बैठे थे। उस समय कोहरा काफी अधिक था। दातागंज से निकलने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली बल्लिया गांव के मोड़ पर पहुंची। चालक को कोहरे की वजह से सड़क दिखाई नहीं दी और वह अपना संतुलन खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बंडिया निवासी 47 वर्षीय नौशे अली और 26 वर्षीय आलोक पुत्र सोनपाल ट्राली के नीचे दब गए, जबकि अन्य लोग धान की बोरियों से दब गए। हादसे के बाद किसानों में चीख-पुकार मच गई। इससे पड़ोसी गांव वाले जाग गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू कर दिया। जब तक नौशे अली और आलोक को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए भेजा। रविवार दोपहर पुलिस ने नौशे अली और आलोक के शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों की ओर से ट्रैक्टर चालक झनकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रैक्टर कब्जे में लेकर धान किसानों को दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें