फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी चौक इंदिरानगर हल्द्वानी में शनिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर 1.20 लाख रुपये और जेवरात की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों ने सीसीटीवी को आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पूछने पर पता चला कि मकान बंद कर महिला मायके गई थी और पति एक माह पहले अपने धंधे के सिलसिले में मुंबई गया है। पुलिस इस मामले में चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदी चौक इंदिरानगर 13 बीघा निवासी रुखसार पत्नी आरफीन शनिवार को अपना मकान बंद कर पप्पू का बगीचा स्थित मायके चली गई थी। सुबह रुखसार के मामा ने उसे सूचना दी कि मकान का ताला टूटा है। सूचना मिलने पर रुखसार घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। महिला ने बताया कि चोरों ने अंदर की आलमारी तोड़कर 1.20 लाख रुपये, सोने का हार, एक जोड़ी बुंदा, दो लौंग, चांदी की पाजेब चुरा लिया। घटना की सूचना मिल पर बनभूलपुरा पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरों ने सीसीटीवी को जलाने की कोशिश की थी। महिला का कहना था कि दो साल के बेटे की तबियत खराब होने के कारण वह मायके गई थी। इस बारे में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरफीन दिल्ली से एलसीडी बेचता है। महिला पड़ोसी पर चोरी का शक जता रही है। पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें