फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक वर्ष पहले वाहन चोरी कर फरार हुए तीसरे आरोपी को पुलिस ने कमोला से पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में एसएसपी द्वारा 2500 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

12 अप्रैल 2018 को तेलीपुरा के पास खड़े फिरोज के ट्रक (पीबी-29एन-9506) को चोरों ने उड़ा लिया था। इस मामले में पुलिस शिवलालपुर निवासी अजय सैनी, नईम सैफी को पूर्व में ही पकड़कर जेल भेज चुकी है, जबकि इनका तीसरा साथी उप्र के संभल जनपद के चंदौसी हनुमाननगर निकट सीता आश्रम निवासी मनोज कुमार फरार हो गया।
पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार दबिश भी दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। बीते दिवस पुलिस को पता चला कि मनोज कुमार कमोला क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर कोतवाल रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के कश्मीर सिंह, अजेंद्र प्रसाद, नसीम अहमद, भूपेंद्र सिंह आदि ने मनोज को कमोला क्षेत्र में जाल बिछाकर पकड़ लिया। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 411, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें