फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने छह साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी दुकानदार को लाइन नंबर पांच स्थित बंजारन मस्जिद के पीछे से धर दबोचा। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल मुआयना कराया गया है। विवेचक पीड़िता का कलमबंद बयान परिजनों की राय लेकर कराएगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपी वसीम गैस सिलिंडर का कारोबार करता है। आरोप है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में दुकानदार वसीम ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। चार दिन बाद बच्ची जब स्कूल जाते वक्त रोने लगी तो परिजनों के पूछनेे पर उसने दरिंदे की करतूत बयां की। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। घटना को लेकर दुकानदार के प्रति लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें