फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर रपटी बाइक, खाई में गिरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अल्मोड़ा से लौट रहे युवकों की बाइक शनिवार देर शाम नैनीताल-भवाली मार्ग पर कैलाखान के पास अनियंत्रित होकर रपट गई। इससे बाइक पर पीछे बैठा युवक खाई में जा गिरा, जबकि बाइक चला रहा युवक छिटक कर सड़क पर गिर गया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद खाई में गिरे युवक को निकाला जा सका। दोनों को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल मल्लीताल निवासी मुकेश रौतेला (30) पुत्र नरेंद्र सिंह रौतेला और नवीन मेर (30) पुत्र रतन सिंह मेर शनिवार को कुमाऊं विवि के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से एलएलबी का फार्म भरकर बाइक (यूके 04 एक्स 0482) से लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे शहर से करीब तीन किमी पहले कैलाखान के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई, इस कारण पीछे बैठा मुकेश छिटककर करीब तीन सौ मीटर खाई में जा गिरा, जबकि बाइक चला रहा नवीन सड़क पर गिरने से घायल होगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर सीओ विजय थापा और थानाध्यक्ष राहुल राठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर गिरे नवीन को 108 से अस्पताल पहुंचाया। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे युवक को करीब एक घंटे तक रेस्क्यू कर निकाला। अंधेरा काफी होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं खाई में गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए मुकेश को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों का इलाज चल रहा था। दोनों ने हेलमेट पहना था, इस कारण उनकी जान बच गई। रेस्क्यू में एसआई मनोज नयाल, कांस्टेबल राकेश जोशी, सुनील कुमार, राजा राम, स्थानीय निवासी विशाल, मोहन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन




अनियंत्रित होकर रपटी बाइक, खाई में गिरा युवक
अल्मोड़ा से एलएलबी का फार्म भरकर लौट रहे थे दो युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें