फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में डांस के दौरान फायरिंग एक युवक घायल

विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरानगर ठोकर में निकाह से पहले आयोजित समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक घायल हो गया। छर्रा युवक के पैर में लग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

नईबस्ती इंदिरानगर निवासी हसीन ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात झंगा के घर निकाह से पहले दुल्हे को सजाने का समारोह था। डांस के दौरान एक युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। छर्रा हसीन के बेटे नदीम (26) के पैर में लग गया। इस घटना से समारोह में हड़कंप मच गया। घायल नदीम को परिजन अस्पताल लेकर गए। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने हसीन की तहरीर पर सलमान के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपी सलमान घायल युवक का पड़ोसी है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद वादी समझौता करने की कोशिश कर रहा है लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को अवैध असलहा भी बरामद करना है।
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग में युवक घायल
दूल्हे को सजाने के समारोह में तमंचे से कर दी फायरिंग, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें