फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के चलते बिल्डर के एक कमरे की हुई कुर्की

विज्ञापन
संपत्ति कुर्क की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में आरोपी बनाई गई एलाइड इंफ्रा की एमडी प्रिया शर्मा के हल्द्वानी स्थित घर की मंगलवार को कुर्की की गई। रुद्रपुर पुलिस एक कमरे से एसी, टीवी, बेड, कपड़े और अन्य लक्जरी सामान ट्रक में भरकर ले गई। हालांकि कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिस को प्रिया के घर वालों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। सास का कहना था कि मकान प्रिया के देवर के नाम से है। पुलिस अदालत के आदेश की आड़ में गलत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

नैनीताल जिला कोर्ट के आदेश पर ऊधमसिंह नगर जिले के निरीक्षक डीआर वर्मा की अगुवाई में पंतनगर थाने के निरीक्षक संजय पाठक, उपनिरीक्षक निर्मला पटवाल, धर्मेंद्र आर्या, पीडी जोशी की टीम मंगलवार की दोपहर डहरिया नीलम कालोनी स्थित प्रिया शर्मा के घर पहुंची। प्रिया शर्मा की सास अरुणा धीरज पुलिस से उलझ गईं। उन्होंने कहा कि जमीन की रजिस्ट्री उनके पति स्वर्गीय बीएस धीरज ने 12 साल पहले बेटे नवनीत के नाम की थी। मकान 2007 में बनाया गया था। इस मकान में बहू प्रिया का कुछ भी नहीं है। प्रिया की संपत्ति रुद्रपुर में है। उन्होंने बिजली के बिल सहित अन्य कागज भी दिखाए। यह सवाल भी उठाया कि पुलिस किस आधार पर मकान की कुर्की करने के लिए आई है। कुछ देर बाद उनके बेटे भी अधिवक्ता के साथ पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मकान के एक कमरे में प्रिया कभी ठहरने के लिए आती थीं। निरीक्षक डीआर वर्मा ने कागजात देखने के बाद प्रिया के कमरे के बेड और कपड़े सहित अन्य सामान उठाने के लिए अधीनस्थों को निर्र्देश दिए।
विज्ञापन


एक कमरे से एसी, टीवी, बेड, कपड़े और अन्य लक्जरी सामान उठा ले गई रुद्रपुर पुलिस
पुलिस को घर वालों का विरोध भी झेलना पड़ा, सास बोलीं-दूसरे बेटे के नाम है मकान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें