अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान रानियां थाना क्षेत्र के गांव बणी से कार में सवार एक व्यक्ति कर्मवीर सिंह निवासी बणी को काबू कर उसके कब्जा से सात ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। सीआईए डबवाली के सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कार में सवार कर्मवीर सिंह को 7.50 ग्राम हेरोइन के साथ गांव बणी क्षेत्र से काबू किया।
वहीं, एक अन्य मामले में सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव तेजाखेड़ा निवासी विनोद कुमार को चार ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन के साथ उसी के गांव तेजाखेड़ा क्षेत्र से काबू किया। सीआईए स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक गौरीशंकर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान विनोद कुमार निवासी तेजाखेड़ा को 4.44 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में सदर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।