फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग की महिलाकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उद्यान विभाग की महिला कर्मचारी ने चार दिन पहले जहर खा लिया। एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि महिला पति और जवान बेटे की मौत से तनावग्रस्त रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोटाबाग ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम आंवलाकोट निवासी सरस्वती उर्फ सरोज (45) हीरानगर उद्यान विभाग में कार्यरत थी। करीब छह साल पहले उसके जवान बेटे नीरज और करीब चार साल पहले उसके पति मोेहन सिंह की मृत्यु हुई थी। बेटे के बाद पति को खोने से महिला तनावग्रस्त रहती थी। इसके बाद सरस्वती को पति की जगह पर नौकरी मिली थी। वह हीरानगर में किराए पर रहती थी। उसकी एक बेटी 18 साल की है। पुलिस के अनुसार 28 दिसंबर को महिला ने घर में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस घटना के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


जहर खाने से महिलाकर्मी की मौत
उद्यान विभाग में कार्यरत पति और जवान बेटे की मौत से तनावग्रस्त थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें