फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी और यहां निकटवर्ती जोखिया क्षेत्र में स्थित एक आउट हाउस में रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बृहस्पतिवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उपनिरीक्षक रेवती पंत ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के नापड़ थल निवासी कुंदन सिंह की पुत्री दीपा चुफाल (19) यहां जोखिया में अपने जीजा श्याम सिंह बोरा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह डीएसबी परिसर में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। श्याम सिंह जोखिया में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के भवन की देखरेख करता है। वहीं आउट हाउस में रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे के करीब दीपा की दीदी रेखा पास के खेत में काम करने गई थी जबकि जीजा श्याम सिंह टैक्सी लेकर निकले थे। श्याम सिंह का भाई और होटल कर्मी पुष्कर होटल गया हुआ था। इसी दौरान दीपा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद खेत से लौटने पर रेखा को कमरा बंद मिला तो उसने आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, जिसके बाद रेखा ने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो दीपा फांसी पर झूलती मिली। सूचना मिलने पर तल्लीताल थाने से एसआई रेवती पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना के बाबत पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें