फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अस्पतालों से जैव चिकित्सीय कचरा लेकर टनकपुर रोड गौला नदी में डालने के मामले में दो भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में नगर निगम के दो कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि जैव चिकित्सीय कचरा नदी और अन्य स्थानों पर फेंककर कुछ लोग संक्रामक रोग फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में टनकपुर रोड निवासी दो भाई नईम और फईम को मौके से पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए दो दिनों तक माथापच्ची की। इसके बाद तय हुआ कि इस मुकदमे को धारा 270 के तहत दर्ज किया जा सकता है। सोमवार की रात कोतवाल के निर्देश पर पुलिस ने नईम और फईम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
जैव चिकित्सीय कचरे को गौला नदी और अन्य स्थानों पर डंप किए जाने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर प्रशासन और नगर निगम ने छापे मारे। इस छापे की कार्यवाही में जैव चिकित्सीय कचरा नदी और जंगल में डंप किए जाने की पुष्टि हुई। यह भी पाया गया कि जैव चिकित्सीय कचरे के निस्तारण की व्यवस्था में कई खमियां हैं और शहर में बाकायदा इस तरह के कचरे का कबाड़ के जरिए व्यवसाय किया जा रहा है। मामले में नगर निगम के दो कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें