फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने दबोचा दस हजारी का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मंगलवार को दस हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीआरपी विनय कुमार ने बताया कि बंटी पुत्र घनश्याम निवासी पक्का तालाब डासना गेट गाजियाबाद लंबे समय से ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी करता आ रहा था। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने इस पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। सुबह करीब 7:30 बजे चेकिंग के दौरान बंटी मोदीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से जीआरपी जवानों के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ है। आरोपी का चालान कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें