फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक टिप्पणी करने पर जताया रोष

विज्ञापन
facebook frauds
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एक युवक ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद शाम तक कोतवाली में हंगामा होता रहा। उन्हें सीओ पंकज गैरोला ने समझाया।
विज्ञापन

मेन बाजार निवासी आयुष अग्रवाल ने रविवार को मोहल्ला खताड़ी निवासी अनवर अंसारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि अनवर ने फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट की है। इससे धर्म विशेष का मजाक उड़ा नगर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। पुलिस ने अनवर के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 ए, भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाल रवि सैनी को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें ऐसी घटनाएं रोकने के लिए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान विहिप प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, प्रकाश जोशी, प्रदीप अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अभिजीत अग्रवाल, सभासद शिवी अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, शुभांकर शर्मा, रजत शर्मा आदि थे। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने वादी पक्ष को पुलिस की ओर से कोतवाली बुलाया। न होने पर क्रॉस एफआईआर की बात बताई तो कोतवाली में दोबारा हंगामा हो गया। घंटेभर तक चले हंगामे के बाद गलतफहमी दूर होने पर मामला सुलझ गया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला पकड़ा
नामजद मुकदमा दर्ज, पुलिस आज करेगी आरोपी का चालान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें