फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर मुख्य अभियंता से किया गाली गलौच

विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग के डाकबंगले में ठहरे व्यक्ति ने नशे में मुख्य अभियंता से गालीगलौज की। खुद को वह मंत्री का करीबी बता रहा था। शिकायत पर पुलिस शराबी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उसने हंगामा किया। पुलिस ने धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिंचाई विभाग से पकड़ा गया शराबी पूरन सिंह राणा देहरादून के केदारपुरम निवासी है। सिंर्चाई विभाग का डाक बंगला और मुख्य अभियंता का कार्यालय सटा हुआ है। पूछताछ से पता चला कि पूरन सिंह अपने दोस्त से मिलने सिंचाई विभाग के डाक बंगला में आया था। दोनों ने सोमवार सुबह शराब पी। नशे में खुद को मंत्री का करीबी बताते हुए मुख्य अभियंता मोहन चंद पांडे को भला बुरा कहने लगा। परेशान होकर मुख्य अभियंता ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसे थाने ले आई, जहां वह गाली गलौज करने लगा। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया है। आरोपी पहले अपना पता कनाली छीना अल्मोड़ा बता रहा था लेकिन बाद में देहरादून का पता बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह देहरादून में लाइसेंस बनवाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें