फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने झांसा देकर उतरवा दिए झुमके और मंगलसूत्र

विज्ञापन
gold
विज्ञापन
हल्द्वानी। कहीं सफर कर रहे हैं और कोई कम किराये पर अपनी गाड़ी में ले जाने का झांसा दे तो सावधान हो जाइए। शहर में ठगों का लिफाफा गैंग फिर सक्रिय हो गया है। रोडवेज के पास गाड़ी का इंतजार कर रहे बुजुर्ग दंपति को सिर्फ दस रुपये में लालकुआं छोड़ने का झांसा देकर ठगों ने झुमके और मंगलसूत्र उड़ा दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बिंदुखत्ता निवासी कांति बल्लभ शर्मा अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए काठगोदाम गए थे। मंगलवार को दोनों रोडवेज के पास लालकुआं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इस बीच करीब 25 और 30 साल के दो युवक वहां पहुंचे।

दोनों ने कहा कि उनकी बैंक की गाड़ी लालकुआं से आ रही है। वे गाड़ी से दोनों को दस रुपये में लालकुआं छोड़ देंगे। दोनों बुजुर्ग युवकों के झांसे में आ गए। बातचीत करते हुए दोनों दंपति को ओके होटल के पास तक लेकर गए। इसके बाद दंपति को एक बंद दुकान के आगे बैठा दिया। कहा कि आगे चेकिंग हो रही है। आपके पास भी जो भी जेवर हैं उसे लिफाफे में रख दो। डरी सहमी बुजुर्ग महिला ने अपने झुमके और मंगलसूत्र उतारकर लिफाफे में रख दिया।
विज्ञापन


लिफाफा बदलकर ठगों ने उस पर टेप चिपका दिया और अम्मा के हाथ में थमा दिया। इसके बाद ठगों ने कहा कि वे गाड़ी लेकर जल्द आ रहे हैं। काफी देर तक दोनों के नहीं लौटने पर बुजुर्ग दंपति को शक हो गया। दोनों कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जांच करने के बाद तहरीर ले ली। एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी का कहना है कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।


बरेली का गैंग कर रहा है ठगी
पुलिस की जांच में आया है कि यह गिरोह बरेली का है और दो साल से रोडवेज और केमू स्टेशन पास यात्रियों को अपना शिकार बना रहा है। गैंग के निशाने पर हर महीने एक महिला रहती है।
विज्ञापन




रोडवेज परिसर में अम्मा को बनाया निशाना, शक की सुई लिफाफा गैंग पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें